बाड़मेर के लोक कलाकार मोती खान को मिला “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड”

Barmer Folk Artist Moti Khan Receives "World Record of Excellence Award"

बाड़मेर के लोक कलाकार मोती खान को मिला “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड”
बाड़मेर, राजस्थान।


जिले की शिव तहसील के छोटे से गांव हड़वा के प्रतिभाशाली लोक कलाकार मोती खान ने एक बार फिर अपने हुनर से प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें World Record of Excellence Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें इंदौर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि के साथ मोती खान राजस्थान के पहले लोक कलाकार बन गए हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है


मोती खान इससे पूर्व लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो Indian Idol में टॉप-5 तक पहुंचकर अपनी गायन प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
सम्मान की खबर मिलते ही बाड़मेर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय इंदिरा कॉलोनी, नगा खान मार्ग पर समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा मोती खान का साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अनवर खान, शकूर खान लुणु, फकीरा खान भादरेश, जोगा खान, सवाई खान बांद्रा, कला खान बांद्रा, स्वरूप खान मीर, राजू मीर, जसु मीर, खेता खान लखा, जैसा खान, रोशन खान, शौकत खान, भूरा खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


इस संबंध में जानकारी पेम्पा खान, बाड़मेर द्वारा दी गई।