राजस्थान संपर्क’ पर नागरिक संतुष्टि स्तर ऑल टाइम हाई’ मार्च 2026 में 80% से अधिक पहुंचा संतुष्टि स्तर

Citizen Satisfaction Level on ‘Rajasthan Sampark’ Hits All-Time High Satisfaction Level Exceeds 80% in March 2026

राजस्थान संपर्क’ पर नागरिक संतुष्टि स्तर ऑल टाइम हाई’ मार्च 2026 में 80% से अधिक पहुंचा संतुष्टि स्तर

राजस्थान संपर्क’ पर नागरिक संतुष्टि स्तर ऑल टाइम हाई’
मार्च 2026 में 80% से अधिक पहुंचा संतुष्टि स्तर


जयपुर/उदयपुर, 18 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह एवं नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था को मजबूती मिली है। राज्य सरकार द्वारा संचालित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर लोक शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप मार्च 2026 में नागरिक संतुष्टि स्तर 80 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया है। यह पिछले माह के लगभग 69.54 प्रतिशत की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं कई बार हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण कर परिवादियों से सीधा संवाद स्थापित कर चुके हैं। वे निस्तारित प्रकरणों पर नियमित फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दे रहे हैं। हाल ही में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने भी हेल्पलाइन का दौरा कर शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर फीडबैक प्राप्त किया।
प्रभारी सचिवों के नियमित दौरे
वी. श्रीनिवास ने सभी विभागों के प्रभारी सचिवों को निर्देशित किया है कि वे 4 मार्च से 28 अप्रैल तक निर्धारित तिथियों में राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) केंद्र पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद करें। निर्देशों के अनुरूप एसीएस से लेकर शासन सचिव स्तर के अधिकारी नियमित रूप से हेल्पलाइन केंद्र पहुंचकर फीडबैक ले रहे हैं, जिससे शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
क्रांतिकारी सुधारों को गति
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास के अनुसार, ‘नेक्स्ट जेन जन संपर्क’ के रूप में राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन ने तकनीक के माध्यम से नागरिकों और सरकार के बीच दूरी को कम किया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हेल्पलाइन में कई सुधार लागू किए जा रहे हैं, जिससे समाधान प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनी है।
एक दिन में 25,254 प्रकरणों का निस्तारण
24 फरवरी 2026 को हेल्पलाइन पर 25,254 प्रकरणों का निस्तारण दर्ज किया गया, जो एक रिकॉर्ड है। उसी दिन 11,788 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिससे स्पष्ट है कि निस्तारण की गति तेज हुई है। साथ ही, औसत निस्तारण अवधि घटकर 7 दिन रह गई है।
राजस्थान सरकार का यह प्रयास नागरिकों की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाने और घर बैठे समाधान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नागरिक अपनी शिकायत टोल-फ्री नंबर 181, राजस्थान संपर्क पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
कैप्शन:
राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन केंद्र पर शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया का अवलोकन करते अधिकारी – उदयपुर।