2 करोड़ के अटल पथ से झाड़ोल क्षेत्र में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, तीन पुलों का लोकार्पण

Connectivity in the Jhadol region to improve with the ₹2 crore Atal Path; three bridges inaugurated.

2 करोड़ के अटल पथ से झाड़ोल क्षेत्र में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, तीन पुलों का लोकार्पण

2 करोड़ के अटल पथ से झाड़ोल क्षेत्र में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, तीन पुलों का लोकार्पण

उदयपुर, 17 अगस्त। जनजाति बाहुल्य झाड़ोल क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-58 ई पर अटल पथ के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। पंवार पंप से सती चौराहा तक बनने वाले इस अटल पथ पर करीब 2 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इस अवसर पर मंत्री खराड़ी ने मगवास की वरवली नदी तथा अमरपुरा और बदराणा में मानसी नदी पर नवनिर्मित पुलों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि अटल पथ के निर्माण से झाड़ोल मुख्यालय में आवागमन व्यवस्था बेहतर होगी तथा आमजन को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा मिलेगी। वहीं, नवनिर्मित पुलों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ विकास को भी नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में समाजसेवी गुणवंत सिंह झाला, भंवर सिंह पंवार, नीलम राजपुरोहित, मुकेश माली, शंकर गायरी, रेखा देवी, मंजू देवी, आशा देवी सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।