गोगुंदा में महाराणा प्रताप को नमन, करणी सेना का सायरा दौरा—संगठन विस्तार की बड़ी घोषणा

Homage Paid to Maharana Pratap in Gogunda; Karni Sena Tours Sayra—Major Announcement Regarding Organizational Expansion

गोगुंदा में महाराणा प्रताप को नमन, करणी सेना का सायरा दौरा—संगठन विस्तार की बड़ी घोषणा

 श्री राजपूत करणी सेना का गोगुंदा–सायरा दौरा, महाराणा प्रताप को अर्पित की श्रद्धांजलि


उदयपुर। श्री राजपूत करणी सेना उदयपुर के प्रदेश, संभाग एवं जिला पदाधिकारियों ने आज सायफन चौराहा स्थित जिला कार्यालय से सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ गोगुंदा पहुँचकर ऐतिहासिक राजतिलक स्थल पर वीर शिरोमणि Maharana Pratap को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात संगठन का दौरा सायरा में आयोजित किया गया।
गोगुंदा में करणी सैनिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष डॉ. परंवीर सिंह दुलावत ने महाराणा प्रताप के चरणों में नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
सायरा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई। साथ ही जाड़ोल, गोगुंदा एवं सायरा तहसीलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संगठन विस्तार को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह देवड़ा, संभाग अध्यक्ष डॉ. परंवीर सिंह दुलावत, संभाग उपाध्यक्ष उदय सिंह देवड़ा, जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह झाला, जिला प्रभारी फतेह सिंह राठौड़ सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जाड़ोल, गोगुंदा, बड़गांव और सायरा तहसीलों में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा उदयपुर में एक विशाल केसरिया महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।
संभाग अध्यक्ष डॉ. दुलावत ने कहा कि महापुरुषों के प्रति की जा रही अनुचित बयानबाजी का समय आने पर उचित जवाब दिया जाएगा। वहीं जिला अध्यक्ष ने कहा कि सायरा से संगठन के सशक्त विस्तार की शुरुआत हो चुकी है, जिसे पूरे मेवाड़ में आगे बढ़ाया जाएगा।
प्रमुख नियुक्तियां:
संभाग महामंत्री – रणजीत सिंह शक्तावत
जिला महामंत्री – पर्वत सिंह देवड़ा
जिला उपाध्यक्ष – महिपाल सिंह
जिला मंत्री – राजेंद्र सिंह पवार
जिला कार्यसमिति सदस्य – तेज सिंह, सोहन सिंह सिसोदिया, संपत सिंह