राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 64 IPS अफसरों के तबादले, उदयपुर की नई एसपी बनीं डॉ. अमृता दुहान”
Major Reshuffle in Rajasthan Police: 64 IPS Officers Transferred; Dr. Amrita Duhan Appointed as New SP of Udaipur.
उदयपुर/जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जयपुर पुलिस आयुक्तालय में अजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि रंजीता शर्मा को डीसीपी जयपुर पूर्व, प्रशांत किरण को डीसीपी जयपुर पश्चिम, हनुमान प्रसाद मीणा को डीसीपी अपराध तथा निश्चय प्रसाद एम. को डीसीपी यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जोधपुर पश्चिम में कमल शेखावत को डीसीपी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा विशेष इकाइयों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनमें योगेश यादव को एटीएस जयपुर में उप महानिरीक्षक (डीआईजी), राममूर्ति जोशी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर में डीआईजी, योगेश गोयल को एसीबी जयपुर में पुलिस अधीक्षक तथा सुमित मेहरड़ा को साइबर क्राइम जयपुर में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में कई जिलों में भी नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिनमें उदयपुर में डॉ. अमृता दुहान और बीकानेर में मृदुल कच्छावा को एसपी बनाया गया है। सरकार का कहना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना, अपराध नियंत्रण को सशक्त करना और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और बेहतर करना





