मेवाड़ी परंपरा को पुरस्कार : चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह को विशेष सैन्य सम्मान से नवाजा फोटो
Mewar tradition honored: Chief of Army Staff General Upendra Dwivedi bestowed a special military honor upon Shriji Huzoor Dr. Lakshyaraj Singh.
मेवाड़ी परंपरा को पुरस्कार : चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह को विशेष सैन्य सम्मान से नवाजा

उदयपुर. भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में भारतीय सेना की ओर से विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया है। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को ये विशेष पुरस्कार भारतीय सेना को कोविड जैसी विषय परिस्थितियों में दो हाईटेक एंबुलेंस भेंट करने व सेना की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहते हुए पुनीत कार्य करने, समाज सेवा, शिक्षा, महिला शिक्षा, चिकित्सा, महिला स्वच्छता प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन के क्षेत्र में 9 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स स्थापित करने के लिए प्रदान किया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का अाभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि मेवाड़ की शौर्य परंपरा आज भी भारतीय सेना में 9वीं बटालियन द ग्रेनेडियर्स (मेवाड़) के रूप में जीवंत है। मेवाड़ राजघराने और इस बटालियन के बीच ऐतिहासिक, भावनात्मक और परंपरागत मजबूत रिश्ता भी अनूठा है। महाराणा प्रताप की वीरता से प्रेरित यह बटालियन अपने अनुशासन, साहस और बलिदान के लिए जानी जाती है, जो मेवाड़ के लिए गौरव की बात है।




