होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Special train services to be operated for the convenience of passengers on the occasion of Holi.
दिनांक: 17 फरवरी 2026

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवा का संचालन
होली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष साप्ताहिक रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह स्पेशल ट्रेन सीमित अवधि के लिए चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 09609, उदयपुर सिटी–योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक कुल 05 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा प्रत्येक मंगलवार को उदयपुर सिटी से दोपहर 13:45 बजे प्रस्थान कर बुधवार को प्रातः 10:15 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09610, योगनगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04 मार्च 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक कुल 05 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा प्रत्येक बुधवार को सायं 17:55 बजे योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान कर गुरुवार को दोपहर 15:30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, रामपुर मनिहारान, टपरी जंक्शन, रूड़की एवं हरिद्वार स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस स्पेशल रेलसेवा में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार तथा 01 गार्ड डिब्बा शामिल हैं।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व आरक्षण की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें तथा अधिकृत माध्यमों से ही टिकट बुक कराएं।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक
अजमेर मंडल




