सुहालका समाज ने किया स्व. प्रहलाद सुहालका की अनुकरणीय पहल को नमन, देहदान में जुटे सैकड़ों समाजजन
Suhalka community pays tribute to the late Prahlad Suhalka's exemplary initiative; hundreds of community members step forward to pledge their bodies for donation.
सुहालका समाज ने किया स्व. प्रहलाद सुहालका की अनुकरणीय पहल को नमन, देहदान में जुटे सैकड़ों समाजजन

उदयपुर, 9 सितंबर। उदयपुर के डाकन कोटड़ा निवासी सुहालका समाज के स्व. प्रहलाद सुहालका के निधन के पश्चात उनकी अंतिम इच्छा को साकार करते हुए परिवार एवं समाजजनों ने उनके पार्थिव शरीर का मेडिकल विद्यार्थियों के अध्ययन एवं चिकित्सा अनुसंधान के लिए देहदान किया।
57 वर्षीय स्व. प्रहलाद सुहालका की इस अनुकरणीय पहल को सुहालका समाज ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। इस अवसर पर सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे और देहदान जैसे पुनीत कार्य की सराहना की।
समाज अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सुहालका ने बताया कि समाज के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब समाज के किसी सदस्य का पार्थिव शरीर चिकित्सा क्षेत्र में अध्ययन, शिक्षण एवं अनुसंधान के कार्य आएगा। उन्होंने कहा कि स्व. प्रहलाद सुहालका के इस सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम से समाज के अन्य लोग भी देहदान के लिए प्रेरित होंगे और आगे आकर इस पुनीत कार्य का संकल्प लेंगे।
सैकड़ों समाजजनों की उपस्थिति में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग के चिकित्सकों की टीम ने स्व. प्रहलाद सुहालका के पुत्र गौरव सुहालका एवं समस्त सुहालका समाज का आभार व्यक्त किया। चिकित्सकों ने उपस्थित समाजजनों को देहदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान कीं। इस दौरान बताया गया कि प्रतिवर्ष अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए विभाग को लगभग 25 देहों की आवश्यकता रहती है।

मीडिया प्रभारी पृथ्वीराज सुहालका ने बताया कि स्व. प्रहलाद सुहालका की धर्मपत्नी श्रीमती राजदेवी सुहालका ने भी अपने पति की प्रेरणा से देहदान करने का संकल्प लिया हुआ है।
इस अवसर पर चित्रेश सुहालका, राजेंद्र सुहालका, कीर्तिश सुहालका, ललित सुहालका, जगदीश सुहालका, पुष्कर सुहालका सहित बड़ी संख्या में परिवारजन एवं समाजजन उपस्थित रहे।




