संस्कृत भारती उदयपुर के सम्मेलन में गूंजा देववाणी का गौरव, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
The glory of *Devvani* (the divine language) resonated at the Sanskrit Bharati Udaipur conference, and talented individuals were honored.
संस्कृत

सम्मेलन में गूंजा देववाणी का गौरव, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
उदयपुर। संस्कृत भारती, उदयपुर की ओर से भव्य संस्कृत सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महंत श्री महेंद्रानंद गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित समारोह में संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया। संस्कृत सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा संस्कृत के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महंत श्री महेंद्रानंद गिरि महाराज, संस्कृत भारती राजस्थान क्षेत्र संगठन मंत्री श्री कमल शर्मा, मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, समारोह अध्यक्ष मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश डागा तथा विशिष्ट अतिथि संस्कृत विभागाध्यक्ष एवं पीजी कला संकाय के डीन प्रो. नीरज शर्मा सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। संस्कृत शिक्षा अधिकारी डॉ. भगवती शंकर व्यास ने वैदिक मंगलाचरण प्रस्तुत किया। रेखा सिसोदिया ने ध्येय मंत्र का पाठ किया।

संस्कृत संस्कारों की संवाहक : महंत महेंद्रानंद गिरि
महंत श्री महेंद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति, संस्कार और ज्ञान परंपरा की आधारभूत भाषा है। संस्कृत के अध्ययन से व्यक्ति के जीवन में संस्कार तथा मन में संतोष का भाव उत्पन्न होता है। उन्होंने संस्कृत भारती के आयोजन को प्रेरणादायी बताते हुए विद्यार्थियों और नागरिकों से संस्कृत के अध्ययन एवं संवर्धन में योगदान देने का आह्वान किया।
संस्कृत सरल, सहज और भारत की आत्मा : श्री कमल शर्मा
मुख्य वक्ता श्री कमल शर्मा ने कहा कि संस्कृत अत्यंत लचीली और सहज भाषा है। इसमें वाक्य विन्यास की स्वतंत्रता होने के कारण इसे सीखना और बोलना सरल है। उन्होंने संस्कृत को भारतीय संस्कारों का प्रमुख आधार बताते हुए जनसामान्य तक इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।
संस्कृत में शपथ लेना गौरव की बात : सांसद सीपी जोशी
मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी ने कहा कि संसद में तीन बार संस्कृत में शपथ ग्रहण करना उनके लिए गौरव का विषय रहा है। उन्होंने संस्कृत को भारत की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक पहचान की भाषा बताते हुए संस्कृत के अध्ययन एवं प्रचार-प्रसार में सभी से सहभागी बनने का आह्वान किया।
संस्कृत भारतीय संस्कृति की आधारशिला : प्रो. कैलाश डागा
समारोह अध्यक्ष प्रो. कैलाश डागा ने कहा कि संस्कृत सरल एवं सहज भाषा है। उन्होंने बताया कि विदेशों में भी संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ रही है तथा विभिन्न देशों में संस्कृत के अध्ययन और शोध के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने संस्कृत को भारतीय सांस्कृतिक आधारशिला बताते हुए इसके अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया।
संस्कृत को गरिमा प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : प्रो. नीरज शर्मा
विशिष्ट अतिथि प्रो. नीरज शर्मा ने कहा कि संस्कृत की वर्तमान स्थिति के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है। संस्कृत को उचित गरिमा प्रदान करने के लिए सरकार और समाज दोनों स्तरों पर आवश्यक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने संस्कृत के अध्ययन और प्रचार-प्रसार को व्यापक बनाने की आवश्यकता जताई।

प्रतिभाओं को मिला महर्षि पाणिनि पुरस्कार
समारोह में संस्कृत विषय में बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा संस्कृत में पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को महर्षि पाणिनि पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्कृत एवं संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर सेवाओं के लिए डॉ. नारायण सिंह राव को संस्कृति गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
बोर्ड परीक्षा में संस्कृत विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों में दिल्ली पब्लिक स्कूल के चैतन्य योगेश गवली, एलिस कुडू, मेधा छापरवाल, कनिका राहुल देशमुख, सेंट्रल एकेडमी स्कूल की मानसी गंधर्व तथा रॉकफोर्ड हाई स्कूल के चित चंपावत एवं काव्य गिरी गोस्वामी शामिल रहे।
विद्या वाचस्पति पीएचडी के लिए डॉ. दुर्गा कुमावत, डॉ. कुलदीप जोशी, डॉ. जूली सोनी, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. बसंता नंदवाना, डॉ. पूजा आचार्य, डॉ. मीनाक्षी त्रिवेदी, डॉ. रेनू कुंवर चौहान, डॉ. नानू राम मीणा, डॉ. पवन कुमार खराड़ी, डॉ. अंकिता आर्य, डॉ. प्रेम खगड़ी, डॉ. सुशीला लौहार, डॉ. चिरायु जोशी एवं डॉ. नीतु डामोर को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान
श्लोक प्रतियोगिता: कनिष्ठ वर्ग में जीएनपीएस की अमाया ओझा प्रथम, स्कॉलर्स एरेना की नियति चौबीसा द्वितीय तथा डीपीएस की प्रिशा शर्मा और रॉकवुड्स की कविशा चौधरी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में डीपीएस की मेदिनी आमेटा प्रथम, एमएमपीएस की द्युति दीक्षित द्वितीय तथा एमएमपीएस के सिद्धार्थ धोंधड़ा तृतीय रहे।
संस्कृत समूह गीत प्रतियोगिता: कनिष्ठ वर्ग में हैप्पी होम की अंकिता कुंवर एवं समूह प्रथम, डीपीएस की दुर्गा शेट्टी एवं समूह द्वितीय तथा संत एंथनी की अनन्या कटारिया एवं समूह तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में सेंट एंथनी के अनुग्रह डामोर एवं समूह प्रथम रहे। डीपीएस की ईशा अरोड़ा, नीरजा मोदी स्कूल की प्राची मुखी, स्कॉलर्स एरेना की मेघना साहू एवं महाराणा आचार्य संस्कृत महाविद्यालय की समृद्धि के समूह संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। सीडलिंग मॉडर्न स्कूल की भवि साहू एवं समूह तृतीय रहे।
श्लोक आधारित चित्रकला प्रतियोगिता: कनिष्ठ वर्ग में एमएमपीएस की रिद्धि रंजन प्रथम रहीं। वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सवीना की हितांशी मेघवाल एवं सीडलिंग मॉडर्न स्कूल की जिया निभनानी द्वितीय रहीं। मिरांडा स्कूल के कुंदन सिंह देवड़ा, संत एंथनी की हविष्का तथा संत जोसफ के मोहम्मद तफसीर संयुक्त रूप से तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में आलोक स्कूल, हिरण मगरी के उदय धाकड़ प्रथम रहे। सेंट्रल एकेडमी की हुविष्का शर्मा एवं डीपीएस की इशा परदेशी द्वितीय तथा रॉकवुड्स की अन्वी लोढ़ा, जीएनपीएस की नेहल शर्मा एवं सीडलिंग मॉडर्न स्कूल की विभूति जैन संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।
कार्यक्रम संयोजक श्रीयांश कंसारा ने संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संत एंथनी विद्यालय के वरिष्ठ वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त समूह ने भारत माता के वैभव का वर्णन करते हुए संस्कृत समूहगीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन महानगर मंत्री नरेंद्र शर्मा ने संस्कृत भाषा में किया। मंगल कुमार जैन ने कल्याण मंत्र प्रस्तुत किया। विभाग संयोजक दुष्यंत नागदा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत संस्कृत भारती के प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. यज्ञ आमेटा ने किया।
समारोह में नरेंद्र शर्मा, दुष्यन्त कुमार नागदा, डॉ. यज्ञ आमेटा, मंगल कुमार जैन, डॉ. दुर्गा कुमावत, डॉ. रेणु पलीवाल, रेखा सिसोदिया, श्रीयांश कंसारा, सत्य प्रिय, चैन शंकर दशोरा, रविन्द्र सिंह रूपावत, गौरव साहू, भूपेंद्र शर्मा, सुनीता कंवर, डॉ. हिमांशु भट्ट एवं डॉ. कुलदीप जोशी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, संस्कृत अनुरागी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संस्कृत भारती का यह आयोजन संस्कृत भाषा के प्रति नई पीढ़ी में रुचि जागृत करने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन को बढ़ावा देने की दिशा में आयोजित किया गया।




