सिकलीगर संगठन की नई पीढ़ी ने शुरू किया हरियालो मेवाड़ अभियान- नोरा गांव में लगाए पौधे

The new generation of the Sikligar organization started Hariyalo Mewar – planted trees in Nora village

सिकलीगर  की नई पीढ़ी ने किया हरियालो मेवाड़ का आगाज़ – नोरा ग्राम में किया पौधारोपण

उदयपुर,


सिकलीगर विरासत विकास सेवा संस्थान की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नोरा ग्राम, नांदेश्वर महादेव मंदिर के पास, हरियालो राजस्थान और हरियालो मेवाड़ जैसे संकल्पों में  निभाई भागीदारी

 संस्थान की नई पीढ़ी ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर एक हरित भविष्य की नींव रखी। खास बात यह रही कि इस अभियान में गांव के बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और उन्होंने इन पौधों की देखरेख का जिम्मा भी स्वयं उठाया।

 अभियान सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता फैलाने का भी माध्यम बनेगा। ग्रामीण जनों के सहयोग से इसे एक स्थायी अभियान के रूप में चलाने की योजना है।

संस्था का उद्देश्य


सिकलीगर विरासत विकास सेवा संस्थान का उद्देश्य समाज की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए शिक्षा, पर्यावरण, संस्कृति और आत्मनिर्भरता की ओर नई पीढ़ी को प्रेरित करना है।


-"हरियालो मेवाड़ की ओर एक हरित कदम