उदयपुर जिले को 79.58 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात

Udaipur district receives a major gift of road projects worth ₹79.58 crore.

उदयपुर जिले को 79.58 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात

उदयपुर जिले को 79.58 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात
151 सड़क कार्यों को मंजूरी, 247.94 किमी सड़क नेटवर्क होगा मजबूत; सातों विधानसभा

क्षेत्रों को मिली स्वीकृतियां
उदयपुर, 5 अगस्त 2026।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के सुशासन के संकल्प के तहत उदयपुर जिले में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 79.58 करोड़ रुपये की लागत से 151 सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन कार्यों के पूरा होने से जिले में 247.94 किलोमीटर सड़क नेटवर्क का निर्माण एवं उन्नयन होगा।


वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के तहत स्वीकृत इन कार्यों में 68 मिसिंग लिंक और 83 नॉन-पैचेबल सड़कें शामिल हैं। इससे अधूरे सड़क संपर्क पूरे होने के साथ ही जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। सड़क नेटवर्क मजबूत होने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
विधानसभा क्षेत्रवार सड़क कार्य
उदयपुर शहर: 42 कार्य | 11.49 करोड़ | 17.66 किमी
उदयपुर ग्रामीण: 16 कार्य | 12.04 करोड़ | 35.50 किमी
झाड़ोल: 21 कार्य | 11.96 करोड़ | 47.63 किमी
खेरवाड़ा: 14 कार्य | 10.08 करोड़ | 38.25 किमी
वल्लभनगर: 23 कार्य | 11.95 करोड़ | 40.70 किमी
मावली: 17 कार्य | 10.09 करोड़ | 27.75 किमी
गोगुंदा: 18 कार्य | 11.97 करोड़ | 40.45 किमी
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अभिनंदन कुमार जैन एवं अचल गुप्ता ने बताया कि स्वीकृत कार्यों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क संपर्क एवं आवागमन व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश के हर गांव, कस्बे और शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।