उदयपुर के रोवर्स प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में भाग लेने छत्तीसगढ़ रवाना

उदयपुर जिले के 18 सदस्यीय रोवर दल ने प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के लिए प्रस्थान किया। यह जंबूरी 9 से 13 जनवरी तक आयोजित होगी।

उदयपुर के रोवर्स प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में भाग लेने छत्तीसगढ़ रवाना

उदयपुर जिले के रोवर्स प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में भाग लेने छत्तीसगढ़ रवाना

उदयपुर, 5 जनवरी।
भारत स्काउट एवं गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन 9 से 13 जनवरी 2026 तक दूधली, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की जंबूरी में भाग लेने के लिए उदयपुर जिले से 18 सदस्यीय रोवर दल छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुआ।

उदयपुर जिले की इस टीम में 16 रोवर्स एवं 2 रोवर लीडर शामिल हैं। दल में माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के 9 रोवर्स, रोवर लीडर डॉ. नारायण सिंह राव के नेतृत्व में तथा 53वां रोवर उदय ओपन रोवर क्रू एवं हेड क्वार्टर ओपन रोवर क्रू के रोवर्स, सीनियर रोवर मेट विशाल गुप्ता के नेतृत्व में शामिल हैं।

जिले के इस दल में शुभम मेनारिया, प्रफुल्ल चौबीसा, मुकेश मेनारिया, प्रिंस जाट, पुनित मेनारिया, भावेश उदावत, प्रवीण हिरावत, रितिक मेनारिया, युवराज मेनारिया, दिव्यांश, ब्रिजवानी, मंगल सिंह यादव, विरेंद्र सिंह चुण्डावत, निखिल साहू, आर्य कुमार, शुभम नामा, कुलदीप वैष्णव सहित रोवर लीडर डॉ. नारायण सिंह राव एवं विशाल गुप्ता शामिल हैं।

जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जंबूरी में राजस्थान प्रदेश से लगभग 1000 रोवर-रेंजर भाग लेंगे, जबकि संपूर्ण भारत एवं पड़ोसी देशों से करीब 18 हजार रोवर-रेंजर विभिन्न राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं विद्यालयों से सहभागिता करेंगे।

रोवर दल को माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मलय पानेरी, सी.ओ. स्काउट उदयपुर मनमोहन स्वर्णकार, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट दीपक शर्मा, स्थानीय संघ उदयपुर के पदाधिकारी, रोवर लीडर्स, अभिभावकों एवं स्काउटर्स ने हरी झंडी दिखाकर, गुड़-धनिया खिलाकर एवं शुभकामनाओं के साथ रवाना किया

पाण्डे ने बताया कि जंबूरी से पूर्व मण्डल शिविर केंद्र उदयनिवास, उदयपुर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय तैयारी शिविर आयोजित किया गया, जिसमें रोवर्स को कैंप क्राफ्ट, रंगोली, मार्च पास्ट, कैंप फायर, स्किलोरामा, प्रदर्शनी, बैकवुड्समैन कुकिंग, बिना बर्तन भोजन निर्माण, फूड प्लाजा, कलर पार्टी, लोकगीत, लोकनृत्य, ग्लोबल विलेज डेवलपमेंट, ट्राइबल कार्निवल एवं साइंस प्रोजेक्ट जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन के स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य के नेतृत्व में राज्य संगठन आयुक्त स्काउट पूरण सिंह शेखावत एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्नालाल के मार्गदर्शन में राजस्थान प्रदेश का दल जंबूरी में भाग लेगा। वहीं उदयपुर मण्डल के जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे को इस जंबूरी में डिवीजनल कंटीजेंट लीडर का दायित्व सौंपा गया है।