बार एसोसिएशन उदयपुर चुनाव 2027: प्रथम दिन 23 अधिवक्ताओं ने लिए नामांकन पत्र
Udaipur Bar Association Elections 2027: 23 advocates collected nomination papers on the first day
बार एसोसिएशन उदयपुर चुनाव 2027: प्रथम दिन 23 अधिवक्ताओं ने लिए नामांकन पत्र
उदयपुर। बार एसोसिएशन उदयपुर कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2027 को लेकर गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 23 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र प्राप्त किए।
नामांकन पत्र प्राप्त करने वाले अधिवक्ताओं में यशवंत सिंह शक्तावत, दिलीप कुमार सुथार, काशी राम मेघवाल, गिरधारी लाल शर्मा, भुवनेश्वरी शक्तावत, सुरेश प्रजापत, रतन सिंह देवड़ा, चेतन पुरी गोस्वामी, सैयद रिजवाना रिजवी, चिमन सिंह, नवीन कुमार वसीटा, सीमा कपूर, प्रवीण कुमार शर्मा, कपिल श्रीमाली, मनमोहन सिंह, हर्षवर्धन जैन, मनीष मेहता, उदय सिंह देवड़ा, अनिता गोस्वामी, कुलदीप चौबीसा, मनीष कुमावत एवं प्रकाश नागदा शामिल हैं।
निर्वाचन अधिकारी बजरंग सिंह राणावत ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चेतन पुरी गोस्वामी, गिरधारी लाल शर्मा एवं हर्षवर्धन जैन ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं।
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार सुथार एवं काशी राम मेघवाल, महासचिव पद के लिए नवीन कुमार वसीटा एवं यशवंत सिंह शक्तावत, सचिव पद के लिए चिमन सिंह, मनीष मेहता एवं सुरेश प्रजापत तथा वित्त सचिव पद के लिए अनिता गोस्वामी एवं भुवनेश्वरी शक्तावत ने अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन शुक्रवार को रहेगा। नामांकन प्रक्रिया का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आगामी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।
— बजरंग सिंह राणावत
निर्वाचन अधिकारी
बार एसोसिएशन उदयपुर कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2027




