देवीलाल दाणा को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित
Devilal Dana Honored with an Honorary Doctorate
देवीलाल दाणा को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

उदयपुर। जिला आदिवासी समाज सुधार सेवा संस्थान के वरिष्ठ एवं जिला अध्यक्ष देवीलाल दाणा को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समाज उत्थान एवं विभिन्न कुरीतियों के उन्मूलन हेतु किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए विश्व संस्कृति और शैक्षिक संगठन (WCO) द्वारा दिल्ली के शालीमार बाग में आयोजित समारोह में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संत डॉ. एच.आर. पालीवाल ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि देवीलाल दाणा निरंतर इसी प्रकार समाज सेवा के कार्यों में आगे बढ़ते रहें और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहें।
संस्था के महासचिव बंसीलाल सोलंकी ने बताया कि यह सम्मान देवीलाल दाणा को सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समाज सुधार तथा जनसेवा के लिए प्रदान किया गया है। वहीं संस्था सचिव वेणीराम डामोर ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि पूरे आदिवासी समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि देवीलाल दाणा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनकी सफलता सभी को आगे बढ़ने तथा समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देती है।
समस्त आदिवासी समाज ने डॉ. देवीलाल दाणा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वे निरंतर इसी समर्पण भाव से समाज की सेवा करते हुए समाज का मार्गदर्शन करते रहें।
कार्यक्रम में डॉ. एच.आर. पालीवाल, अनूप भंभानी, पूर्णिमा व्यास सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।




