पत्रकार एकता संघ की प्रशासन से मुलाकात, सकारात्मक सहयोग का संकल्प
Journalist Unity Association Meets with Administration; Pledges Positive Cooperation
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ, उदयपुर
उदयपुर, दिनांक – 7 अप्रैल 2026
जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से पत्रकार संघ की शिष्टाचार भेंट

उदयपुर। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ, उदयपुर की टीम द्वारा आज नवनियुक्त जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन से शिष्टाचार भेंट की गई।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर महोदय को उदयपुर में पदभार ग्रहण करने पर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा मेवाड़ क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदया से कानून व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं मीडिया समन्वय को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई।

संघ के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन चौधरी, संभाग महासचिव सुनील कालरा, जिला अध्यक्ष हरीश नवलखा, संभाग महासचिव हिमांशु परिहार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश ओदिच्य, उपाध्यक्ष कमलेश जैन, कोषाध्यक्ष गोपाल लोहार एवं सचिव नवरतन खोखावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने एवं सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।




