गोगुन्दा विधानसभा के दो बीएलओ 100% डिजिटलीकरण पर सम्मानित | उदयपुर चुनाव अपडेट

उदयपुर जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान गोगुन्दा विधानसभा के बीएलओ सुरेंद्र पालीवाल और महेंद्र सिंह राणावत को 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण पूरा करने पर सम्मानित किया गया।

गोगुन्दा विधानसभा के दो बीएलओ 100% डिजिटलीकरण पर सम्मानित | उदयपुर चुनाव अपडेट

गोगुन्दा विधानसभा के दो बीएलओ 100% डिजिटलीकरण पर सम्मानित

उदयपुर, 20 नवंबर। जिले में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र के दो बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को गुरुवार को सम्मानित किया गया।

भाग संख्या 197 के बीएलओ सुरेंद्र पालीवाल और भाग संख्या 227 के बीएलओ महेंद्र सिंह राणावत ने अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में सभी मतदाताओं के परिगणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण पूरा किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए दोनों अधिकारियों को उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने उदयपुर कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर एडीएम सिटी एवं ईआरओ उदयपुर जितेंद्र ओझा भी उपस्थित रहे।

ज्ञात रहे कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के परिगणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटलीकरण कार्य प्रगति पर है। अभियान के दौरान उत्कृष्ट और समयबद्ध कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जा रहा है, जिससे अन्य अधिकारियों को भी गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु प्रेरणा मिल सके।