LIC Agents Distribute Sweaters to School Students in Udaipur | Social Responsibility Initiative
LIC agents distributed sweaters to students of a government school in Udaipur under a social responsibility initiative. Development Officer Vijay Maru highlighted the importance of such welfare activities.
एलआईसी अभिकर्ताओं ने निभाया सामाजिक दायित्व, विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर
उदयपुर, 9 फरवरी।
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के अभिकर्ताओं द्वारा सामाजिक दायित्व की भावना के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीड़ा, पंचायत चौकड़िया में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। इस मानवीय पहल से विद्यालय के बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ़ झलकती नजर आई।

कार्यक्रम के दौरान एलआईसी के विकास अधिकारी विजय मारू ने बताया कि निगम के अभिकर्ता प्रत्येक वर्ष समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य करते हैं। इसी क्रम में प्रतिवर्ष एक चयनित विद्यालय में विद्यार्थियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सहायता प्रदान की जाती है, ताकि शिक्षा के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व संस्था प्रधान नर्वदाशंकर चौबीसा, एलआईसी अभिकर्ता मोनिका कुमावत, त्रिभुवन नागदा, दीपक जैन सहित विद्यालय स्टाफ सिद्धार्थ चौधरी, नवीन व्यास, श्रीमती ममता पांडे, श्रीमती कविता कश्यप, सुश्री हीना सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रशासन एवं अभिभावकों ने एलआईसी अभिकर्ताओं की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों की अपेक्षा जताई।




