उदयपुर में राष्ट्रीय पर्यटन मंत्रियों की कांफ्रेंस, 14-15 अक्टूबर 2025
उदयपुर में 14 और 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय पर्यटन मंत्रियों की कांफ्रेंस का आयोजन, जिसमें केंद्रीय पर्यटन मंत्री, राज्यों के पर्यटन मंत्री, राज्यपाल, उपराज्यपाल और डिप्टी सीएम दिया कुमारी शामिल होंगे। आयोजन में पर्यटन नीतियों पर चर्चा और अनुभव साझा किया जाएगा।
उदयपुर बनेगा राष्ट्रीय पर्यटन मंत्रियों की कांफ्रेंस का मंच, 14-15 अक्टूबर को होगा आयोजन
उदयपुर: लेकसिटी साक्षी बनने जा रही है एक और बड़े आयोजन की। 14 और 15 अक्टूबर को उदयपुर में राज्यों के पर्यटन मंत्रियों की राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कई राज्यों के राज्यपाल, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, केंद्रीय पर्यटन मंत्री, राज्यों के पर्यटन मंत्री तथा भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार के उच्च अधिकारी भाग लेंगे।
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा, स्वागत, आवागमन और अन्य संबंधित तैयारियों पर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
इस सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व डिप्टी सीएम दिया कुमारी करेंगी। आयोजन का उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाना, पर्यटन नीतियों पर चर्चा करना और अनुभव साझा करना है।
उदयपुर शहर में इस दौरान विशेष सुरक्षा और यातायात प्रबंध किए जाएंगे, ताकि आने वाले सभी अतिथियों के लिए आयोजन सफल और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।