राज्य सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में उदयपुर ने जीते 4 रजत और 2 कांस्य पदक | Rajasthan Soft Tennis 2025

रतनगढ़ (चूरू) में आयोजित 9वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए।

राज्य सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में उदयपुर ने जीते 4 रजत और 2 कांस्य पदक | Rajasthan Soft Tennis 2025

राज्य सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में उदयपुर का शानदार प्रदर्शन — चार रजत व दो कांस्य पदक किए अपने नाम

उदयपुर, 10 अक्टूबर।
राजस्थान सॉफ्ट टेनिस संघ और चूरू जिला सॉफ्ट टेनिस संघ के संयुक्त तत्वावधान में रतनगढ़ (चूरू) में आयोजित 9वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए।

उदयपुर सॉफ्ट टेनिस संघ की सचिव भावना बत्रा ने बताया कि दलिय स्पर्धा में खेमराज गमेती, मोहनलाल गमेती, हर्षित वैष्णव, निशांत नागदा, सक्षम शर्मा और वैदिक शर्मा की टीम ने जयपुर, हनुमानगढ़, कोटपूतली, बारां, कोटा और श्रीगंगानगर जैसी मजबूत टीमों को हराते हुए रजत पदक जीता। इस वर्ग में स्वर्ण पदक चूरू ने जीता।

महिला टीम ने भी संघर्षपूर्ण मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। टीम में दृष्टि श्रीमाली, रक्षा वैष्णव, चंदा गमेती, डिंपल गमेती, रिजवाना और पुष्पलता सोनी शामिल थीं। टीम प्रबंधन का दायित्व मनोज श्रीमाली ने निभाया।

व्यक्तिगत मुकाबलों में खेमराज गमेती (पुरुष एकल) और दृष्टि श्रीमाली (महिला एकल) ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किए।
महिला युगल वर्ग में चंदा और डिंपल गमेती बहनों की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए रजत पदक जीता, जबकि पुरुष युगल में हर्षित वैष्णव और निशांत नागदा ने कांस्य पदक हासिल किया।

उदयपुर के खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक फूल सिंह मीणा, कश्ती फाउंडेशन की श्रद्धा मुड़िया, जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, रोकवुड स्कूल निदेशक दीपक शर्मा, सेंट ग्रेगोरियस स्कूल प्रधानाचार्य सुभा घोष, राउमावि धार के प्रधानाचार्य डॉ. सत्यनारायण सुथार और राजस्थान सॉफ्ट टेनिस संघ के संयुक्त सचिव नीरज बत्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

प्रतियोगिता में राज्य के 18 जिलों के 220 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राज्य संघ के सचिव अरविंद कुमार टिक्कीवाल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता को सफल बताया।