उदयपुर के स्काउट्स राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में होंगे सम्मानित, विधायक फूल सिंह मीणा ने दी अग्रिम बधाई
उदयपुर जिले के स्काउट्स जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय भारत स्काउट व गाइड सम्मान समारोह में भाग लेंगे। विधायक फूल सिंह मीणा ने चयनित स्काउट्स को अग्रिम बधाई दी।
राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उदयपुर के स्काउट्स का परचम, विधायक फूल सिंह मीणा ने दी अग्रिम बधाई
उदयपुर, 8 फरवरी।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में आयोजित राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर सम्मान समारोह का आयोजन 9 से 12 फरवरी तक राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्टेट ट्रेनिंग सेंटर, जगतपुरा (जयपुर) में किया जा रहा है।
इस राज्य स्तरीय समारोह में उदयपुर जिले से 115 स्काउट एवं 11 रोवर्स, जबकि सलूंबर जिले से 27 स्काउट्स राज्य पुरस्कार की जांच प्रक्रिया में सफल होकर सम्मान के लिए चयनित हुए हैं।
जिला संगठन आयुक्त सुरेंद्र कुमार पांडे (स्काउट) ने बताया कि उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए जिला प्रभारी के रूप में द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर.के. पुरम उदयपुर के स्काउटर एवं वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर डॉ. भगवती लाल साहू के नेतृत्व में गगन सालवी, मौलिक गरासिया, मनन मेनारिया एवं मृदुल गौस्वामी रविवार को जयपुर के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह मीणा ने सभी चयनित स्काउट्स एवं उनके नेतृत्वकर्ता डॉ. भगवती लाल साहू का ऊपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया और राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक श्री मीणा ने कहा कि “डॉ. भगवती लाल साहू के कुशल नेतृत्व में ये सभी स्काउट राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े के करकमलों से राज्य पुरस्कार प्राप्त कर उदयपुर जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे। मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”
विद्यालय के प्राचार्य लोकेश जैन ने बताया कि जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उदयपुर जिले के स्काउट मार्च पास्ट, कैंप क्राफ्ट्स, लोकगीत, लोकनृत्य एवं प्रदर्शनी जैसे विविध आयोजनों में सहभागिता करेंगे।
विदाई अवसर पर शर्मिला जैन, विदुषी जैन, डॉ. माया त्रिवेदी एवं पंकज मिश्रा ने माला पहनाकर स्काउट दल का स्वागत-अभिनंदन किया। साथ ही सभी स्काउट्स के परिवारजनों ने भी उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सचिव विदुषी जैन, सहायक स्काउट मास्टर दिव्यांश बृजवानी, सीमा सोनी, मोनिका कंठालिया, रीटा यादव, प्रमोद जैन एवं दिनेश श्रीमाली सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।




