बजरंग सेना मेवाड़ वैलेंटाइन डे पर करेगी विरोध प्रदर्शन, कार्ड की होली व तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित

Bajrang Sena Mewar to protest on Valentine's Day, organise card Holi and Tulsi pujan programme

बजरंग सेना मेवाड़ वैलेंटाइन डे पर करेगी विरोध प्रदर्शन, कार्ड की होली व तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित


बजरंग सेना मेवाड़ वैलेंटाइन डे पर करेगी विरोध प्रदर्शन, कार्ड की होली व तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित


उदयपुर। बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के विरोध स्वरूप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संगठन द्वारा इस दिन कार्डों की होली जलाई जाएगी तथा भारतीय संस्कृति के प्रतीक के रूप में "तुलसी पूजन दिवस" मनाया जाएगा। साथ ही पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
बजरंग सेना मेवाड़ प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि संगठन कार्यालय पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि उक्त कार्यक्रम शनिवार, 14 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे सूरजपोल चौराहा (पुराना पुलिस कंट्रोल रूम) पर आयोजित किया जाएगा।
बैठक में कोर कमेटी सदस्य पुखराज सिंह राजपुरोहित, सुनील कालरा, शिव सिंह सोलंकी, सुरेश चौहान, सुरेश टहलरमानी, मदन सालवी, ऋषभ सिंह गहलोत, भीष्म पुरुषवानी, नारायण गर्ग, हरीश भाई, जितेंद्र जैन, सुरेश खुराना, दिलीप चौधरी सहित मातृशक्ति की कंचन राजपूत, प्रियंका सिंह, मोनिका गमेती, वीणा राजगुरु एवं निरंजना हाड़ा उपस्थित रहे।
संगठन के प्रवक्ता गिरिराज सिंह सांखला ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन की भागीदारी रहेगी।