हिरण मगरी में गूंजेगा दांव-पेंच, U-17 कुश्ती प्रतियोगिता कल
Tactical Maneuvers to Resound in Hiran Magri: U-17 Wrestling Competition Tomorrow
हिरण मगरी में गूंजेगा दांव-पेंच, U-17 कुश्ती प्रतियोगिता कल
उदयपुर, दिनांक 31 मार्च 2026

उदयपुर जिला कुश्ती संघ (ओ.प.) द्वारा जिला स्तरीय U-17 सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल का आयोजन दिनांक 01 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता हिरण मगरी सेक्टर-3 स्थित यूआईटी पार्क के पास सामुदायिक भवन (महादेव डेयरी के समीप), उदयपुर में सायं 5:00 बजे से आयोजित होगी।
संघ के अध्यक्ष पारस सिंघवी के निर्देशानुसार महासचिव दीपक राजोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष तक के खिलाड़ी, जिनका जन्म वर्ष 2009, 2010 एवं 2011 में हुआ है, भाग ले सकेंगे।
प्रतियोगिता में पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन एवं महिला वर्ग की कुश्ती स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। चयन ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 2026 में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो जयपुर एवं कोटा (संभावित) में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ नगर परिषद द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
निर्धारित भार वर्ग निम्नानुसार हैं—
महिला वर्ग: 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69, 73 किग्रा
पुरुष फ्री स्टाइल: 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92, 110 किग्रा
पुरुष ग्रीको रोमन: 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92, 110 किग्रा
अधिक जानकारी के लिए उस्ताद गौरीशंकर वसीटा (मो. 9829209096) से संपर्क किया जा सकता है।
जारीकर्ता:
दीपक राजोरा
महासचिव
उदयपुर जिला कुश्ती संघ (ओ.प.)




