श्री लखदातार सेवा समिति के कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक उदयलाल डांगी रहे मुख्य अतिथि

Office of Shri Lakhdatar Seva Samiti inaugurated; MLA Udaylal Dangi was the chief guest.

श्री लखदातार सेवा समिति के कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक उदयलाल डांगी रहे मुख्य अतिथि

श्री लखदातार सेवा समिति के कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक उदयलाल डांगी रहे मुख्य अतिथि


उदयपुर, 8 जुलाई। श्री लखदातार सेवा समिति के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री उदयलाल जी डांगी रहे। इस अवसर पर रमेश डांगी, गेहेरीलाल डांगी, हेमंत जोशी, कमलेन्द्र सिंह राव, प्रकाश प्रजापत, चेतन सोनी, रवि सोनी एवं मोहन सिंह जी सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में विधायक श्री उदयलाल डांगी ने समिति द्वारा किए जा रहे समाज सेवा, गौ सेवा एवं रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने समिति को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


समिति पदाधिकारियों ने बताया कि अतिथियों के स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। समिति ने संगठन के माध्यम से गौ सेवा, रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को प्रदेश स्तर तक विस्तार देने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में समिति परिवार की ओर से विधायक श्री उदयलाल जी डांगी सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।