पुलिस दिवस समारोह 2026: अन्तर वृत वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झाड़ोल बना विजेता

Police Day Celebrations 2026: Jhadol Emerges Victor in Inter-Circle Volleyball Tournament

पुलिस दिवस समारोह 2026: अन्तर वृत वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झाड़ोल बना विजेता


पुलिस दिवस समारोह 2026: अन्तर वृत वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झाड़ोल बना विजेता
???? उदयपुर, 16 अप्रैल 2026
पुलिस दिवस समारोह 2026 के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, उदयपुर में अन्तर वृत सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वृत कोटड़ा, गिर्वा, झाड़ोल,

ऋषभदेव, मावली, वल्लभनगर, वृत नगर पूर्व एवं वृत नगर पश्चिम की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वृत झाड़ोल एवं वल्लभनगर के बीच खेला गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वृत झाड़ोल की टीम विजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुष्टन द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इसके पश्चात विजेता वृत झाड़ोल एवं पुलिस लाइन टीम के मध्य एक मैत्रीपूर्ण मैच भी आयोजित किया गया, जिसमें झाड़ोल की टीम ने पुनः जीत दर्ज की।
शारीरिक क्षमता, टीम भावना एवं अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान प्रकोष्ठ श्री रामेश्वर परिहार सहित समस्त वृताधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।