चेन्नई में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन चेन्नई में 26

Rajasthan's Spectacular Performance at Kickboxing Competition in Chennai

चेन्नई में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन  चेन्नई में 26

चेन्नई में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन

चेन्नई में 26 से 30 मार्च 2026 तक आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता लीग किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजस्थान की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

राजस्थान की खिलाड़ी भावना साहू ने 70 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में पंजाब की खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं उर्मिला गायरी ने अंडर-18 जूनियर वर्ग के 65 किलोग्राम वर्ग में महाराष्ट्र की खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

इसके अलावा जूनियर वर्ग में तेजल प्रजापत, ख्याति तिवारी, नेहा शर्मा और कीर्ति राठौड़ ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में कोच भूपेंद्र बंधु और जगपाल सिंह राठौड़ का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। टीम मैनेजर हितेश जोशी ने भी टीम समन्वय में अहम भूमिका निभाई।

इस शानदार सफलता पर राजस्थान किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव उपेन्द्र वीर गुर्जर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उदयपुर राजस्थान की बेटियों की इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश को गर्व है।