जलभराव से पश्चिम रेलवे प्रभावित, उदयपुर-बांद्रा सहित कई ट्रेनें रद्द
Western Railway affected by waterlogging; several trains, including the Udaipur-Bandra service, cancelled.
पश्चिम रेलवे पर जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व आंशिक रद्द

अजमेर, 23 जुलाई। पश्चिम रेलवे के घोलवड़ एवं उमरगाम रोड स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन संचालन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेल सेवाएं रद्द एवं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
पूरी तरह रद्द रेल सेवाएं:
गाड़ी संख्या 22901 बांद्रा टर्मिनस–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 23 जुलाई 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 22902 उदयपुर सिटी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 24 जुलाई 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से रद्द रेल सेवाएं:
गाड़ी संख्या 12990 अजमेर–दादर एक्सप्रेस, जो 22 जुलाई 2026 को अजमेर से रवाना हुई, सूरत तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन सूरत–दादर के बीच रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12989 दादर–अजमेर एक्सप्रेस 23 जुलाई 2026 को दादर के बजाय सूरत (शाम 7:00 बजे) से संचालित होगी। यह ट्रेन दादर–सूरत के बीच रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 09707 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, जो 22 जुलाई 2026 को जयपुर से रवाना हुई, वडोदरा तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन वडोदरा–बांद्रा टर्मिनस के बीच रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 09708 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर स्पेशल 23 जुलाई 2026 को बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर वडोदरा से संचालित होगी। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस–वडोदरा के बीच रद्द रहेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा असुविधा से बचने के लिए अद्यतन रेल सूचना के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाएं।
— मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर




