पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उदयपुर आगमन पर पारंपरिक स्वागत, एयरपोर्ट से हुए मुंबई रवाना
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बुधवार को उदयपुर आगमन हुआ। डबोक एयरपोर्ट पर उनका मेवाड़ी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। बाद में गहलोत मुंबई रवाना हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उदयपुर आगमन पर परंपरागत स्वागत
उदयपुर, 08 अक्टूबर 2025।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार शाम भीलवाड़ा से सड़क मार्ग द्वारा उदयपुर पहुंचे। वे यहां से महाराणा प्रताप डबोक एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा मुंबई रवाना हुए।
एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि गहलोत का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार मेवाड़ी पगड़ी, तिरंगी सूत की माला और उपरना पहनाकर सम्मान किया गया।
स्वागत समारोह के दौरान ताराचंद मीणा, पंकज कुमार शर्मा, संजय मंदवानी, अशोक राव, प्रमोद कुमावत, कुलदीप चुंडावत सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गहलोत के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह प्रकट किया और उनके साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।