आईड़ाणा में श्री गाजण माता प्रथम पाटोत्सव का शुभारंभ | दो दिवसीय धार्मिक आयोजन
आईड़ाणा में परिहार वंश की कुलदेवी श्री गाजण चामुंडा माता के प्रथम पाटोत्सव का 29 जनवरी से शुभारंभ होगा। दो दिवसीय आयोजन में कलश यात्रा, भजन संध्या, हवन व महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
आईड़ाणा में श्री गाजण माता प्रथम पाटोत्सव आज से
दो दिवसीय धार्मिक आयोजन, कलश यात्रा व भजन संध्या होंगे आकर्षण
आईड़ाणा।
कस्बे में स्थित परिहार वंश की कुलदेवी श्री गाजण चामुंडा माता के प्रथम पाटोत्सव का शुभारंभ गुरुवार 29 जनवरी से श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ किया जाएगा। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को लेकर सेवा समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सारेसा परिहार के प्रधान संरक्षक शंभु सिंह, नाथू सिंह, शंभु सिंह, राम सिंह, तेज सिंह एवं रतन सिंह के मार्गदर्शन में श्री गाजण (चामुंडा) सेवा समिति अध्यक्ष राव प्रेम सिंह परिहार के निर्देशन में विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

भोजन एवं पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी दरबार सिंह, हवन-पूजन व्यवस्था भरत सिंह, भजन एवं मंच संचालन भगवत सिंह, टेंट व डेकोरेशन व्यवस्था गोविंद सिंह, कलश यात्रा व्यवस्था करण सिंह व भेरू सिंह, चाय कैंटीन व्यवस्था नारायण सिंह तथा मीडिया एवं फोटोग्राफी व्यवस्था राव दिलीप सिंह परिहार द्वारा संभाली जा रही है।
सेवा समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह, कोषाध्यक्ष जोरावर सिंह एवं सचिव ललित सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस पाटोत्सव की जानकारी देते हुए प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राव दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि पाटोत्सव का शुभारंभ गुरुवार 29 जनवरी को माघ शुक्ल द्वादशी के अवसर पर अपराह्न 2 बजे भव्य कलश यात्रा से होगा। इसके पश्चात सायंकाल रूडेड़ा गेर नृत्य का आयोजन किया जाएगा, वहीं प्रसिद्ध भजन गायक जोग भारती के सान्निध्य में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा।
कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार 30 जनवरी को माघ शुक्ल त्रयोदशी के अवसर पर अपराह्न ध्वजारोहण, हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

सेवा समिति एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में सहभागी बनकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।




