खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: फतहसागर झील पर कायकिंग-केनोइंग में रोमांच, कई विश्वविद्यालयों ने जीते पदक

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फतहसागर झील पर कायकिंग-केनोइंग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। चंडीगढ़, पंजाब व अन्य विश्वविद्यालयों ने जीते कई पदक।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: फतहसागर झील पर कायकिंग-केनोइंग में रोमांच, कई विश्वविद्यालयों ने जीते पदक

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: फतहसागर झील पर कायकिंग-केनोइंग का रोमांच, विभिन्न विश्वविद्यालयों ने जीते पदक

उदयपुर, 03 दिसंबर।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत फतहसागर झील पर कल आयोजित कायकिंग और केनोइंग प्रतियोगिताओं ने खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों का उत्साह बढ़ा दिया। झील की लहरों पर तेज़ गति और दमखम के साथ प्रतिस्पर्धा करते खिलाड़ियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पाल पर मौजूद दर्शकों ने तालियों और उत्साही हूटिंग के जरिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कल के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर, सांख्यिकी अधिकारी पुनित शर्मा, कोषाधिकारी पार्थ शर्मा, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद खेल प्रबंधक नरेन्द्र भूरिया, राजस्थान बैडमिंटन संघ के सचिव सुधीर बक्सी, राजस्थान कायकिंग-केनोइंग संघ के अध्यक्ष भगवान वैष्णव, सचिव दिलीप सिंह चौहान, सुविवि स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव भीमराज पटेल, समाजसेवी तुषार मेहता और महावीर परिहार सहित कई अधिकारी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।


500 मीटर स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन

कायकिंग – सिंगल्स (पुरुष)

  • स्वर्ण: निंगोबम मंजीत मीटी – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

  • रजत: योगेश सिंह – पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला

  • कांस्य: विशाल गोस्वामी – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी

केनोइंग – सिंगल्स (पुरुष)

  • स्वर्ण: टोगब्रम रोशन सिंह – गुरूकाशी यूनिवर्सिटी

  • रजत: अल्पेश सुभाष दुले – सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी

  • कांस्य: आदर्श किशनकुट्टे – यूनिवर्सिटी ऑफ केरल

कायकिंग – डबल्स (महिला)

  • स्वर्ण: के. याईफाटोबी देवी व आचल कचरू सहारे – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

  • रजत: कुलसुम व पुष्पा यादव – पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़

  • कांस्य: दिप्ती व जशमीन – पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला

केनोइंग – डबल्स (महिला)

  • स्वर्ण: मोइरंगथेम सोफिया देवी व सलाम चाओबा देवी – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

  • रजत: निकी व अनु – पंजाब यूनिवर्सिटी

  • कांस्य: अनुष्का व संस्कृति सिन्दे – सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी

कायकिंग – फोर (पुरुष)

  • स्वर्ण: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

  • रजत: गुरु नानक यूनिवर्सिटी अमृतसर

  • कांस्य: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़


सायंकालीन सत्र के परिणाम

कायकिंग – सिंगल्स (महिला)

  • स्वर्ण: पूजा – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

  • रजत: समरा ए. चाकु – गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी

  • कांस्य: निधी – बरखतुल्ला यूनिवर्सिटी

केनोइंग – सिंगल्स (महिला)

  • स्वर्ण: सलाम चौबा देवी – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

  • रजत: अनु – पंजाब यूनिवर्सिटी

  • कांस्य: रीया – गुरूकाशी यूनिवर्सिटी

कायकिंग – डबल्स (पुरुष)

  • स्वर्ण: साहिल देशवाल व देव चौधरी – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

  • रजत: अली रेजी व अभिषेक – यूनिवर्सिटी ऑफ केरल

  • कांस्य: निरंजन पाटील व विश्वजीत भोसले – भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी

केनोइंग – डबल्स (पुरुष)

  • स्वर्ण: लसीराम बोरीस सिंह व प्रिरेम्बम बोरीस सिंह – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

  • रजत: सवियो जोसी व मीथुन मधु

  • कांस्य: नितिन व अमित – इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी

कायकिंग – फोर (महिला)

  • स्वर्ण: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

  • रजत: पंजाब यूनिवर्सिटी

  • कांस्य: विभिन्न संस्थानों की संयुक्त टीम


अंतिम दिन – गुरुवार सुबह 8 बजे से मुकाबले

जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शेष कायकिंग और केनोइंग स्पर्धाएँ गुरुवार सुबह 8 बजे फतहसागर पाल पर आयोजित होंगी। खिलाड़ियों और दर्शकों में अंतिम दिन को लेकर खासा उत्साह है।