न्यायिक अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न, चार जिलों के न्यायाधीशों ने लिया प्रशिक्षण

राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के तत्वावधान में उदयपुर में न्यायिक अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ व सलूम्बर जिलों के न्यायाधीशों ने भाग लिया।

न्यायिक अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न, चार जिलों के न्यायाधीशों ने लिया प्रशिक्षण

न्यायिक अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

चार जिलों के न्यायिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

उदयपुर, 1 फरवरी।
राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के तत्वावधान में शनिवार को न्यायालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में न्यायिक अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला द्वितीय ब्लॉक (नवंबर, दिसंबर एवं जनवरी) के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ एवं सलूम्बर जिलों के न्यायिक अधिकारीगण एवं न्यायाधीशों ने सहभागिता की। 

कार्यशाला माननीय न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर श्री भुवन गोयल की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय न्यायाधिपति श्री गोयल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत रूप से किया गया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उदयपुर श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजसमंद श्रीमती अल्का शर्मा तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश चित्तौड़गढ़ श्री मानसिंह चुण्डावत मंचासीन रहे।

कार्यशाला के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय दंड संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम तथा सिविल कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने पर बल दिया तथा न्यायिक अधिकारियों को व्यवहारिक अनुभवों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशाला का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों को नवीन विधिक प्रावधानों से अवगत कराना एवं न्यायिक कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी अधिकारियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।