उदयपुर से शुरू होगा फिटनेस का महाअभियान, समर संग्राम में देशभर के 150 से अधिक प्रतिभागी"

Over 150 participants from across the country will join the 'Summer Sangram' Fitness Challenge.

उदयपुर से शुरू होगा फिटनेस का महाअभियान, समर संग्राम में देशभर के 150 से अधिक प्रतिभागी"

*देशभर के 150 से अधिक प्रतिभागी जुड़ेंगे समर संग्राम फिटनेस चैलेंज से*

उदयपुर। बिंदास फाउंडेशन द्वारा आयोजित समर संग्राम सीजन 5 – 30 दिवसीय फिटनेस चैलेंज का आयोजन 5 जून से 4 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। यह वर्चुअल फिटनेस चैलेंज फिट इंडिया अभियान के संदेश को आगे बढ़ाते हुए लोगों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इवेंट संचालक भेरू सिंह सिसोदिया ने बताया कि प्रतिभागी इस चैलेंज में वॉक/रन एवं साइक्लिंग श्रेणियों में भाग ले सकते हैं। चैलेंज के नियमों के अनुसार प्रतिभागियों को प्रतिदिन न्यूनतम 3 किलोमीटर वॉक/रन अथवा 10 किलोमीटर साइक्लिंग करनी होगी। प्रतिभागियों की गतिविधियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन ऐप के माध्यम से दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता को देशभर से शानदार प्रतिसाद मिल रहा है तथा अब तक 150 से अधिक प्रतिभागी पंजीकरण करा चुके हैं। प्रतियोगिता में उदयपुर, जयपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, ब्यावर, अलवर, जोधपुर, दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, कोलकाता, बेंगलुरु सहित देश के विभिन्न शहरों से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

बिंदास फाउंडेशन के संस्थापक गोविंद खारोल ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से आयोजित किए जा रहे इस फिटनेस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना, नियमित व्यायाम की आदत विकसित करना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग को अलग-अलग रखा गया है तथा महिला प्रतिभागियों के लिए विशेष पुरस्कार श्रेणी भी शामिल की गई है, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं इस फिटनेस अभियान से जुड़ सकें।

चैलेंज के समापन पर प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

फाउंडेशन ने अधिक से अधिक लोगों से इस फिटनेस अभियान से जुड़कर “फिट इंडिया, स्वस्थ इंडिया” के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील की है।