अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर दो दिवसीय यात्रा पर उदयपुर पहुंचे
US Ambassador Sergio Gor arrived in Udaipur on a two-day visit.
अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर दो दिवसीय यात्रा पर उदयपुर पहुंचे

अमेरिका के भारत स्थित राजदूत Sergio Gor शनिवार सायंकाल चार्टर प्लेन से दो दिवसीय यात्रा पर उदयपुर पहुंचे। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पर्यटन उपनिदेशक शिक्षा सक्सेना ने उनका स्वागत किया।
राजदूत सर्जियो गोर 19 एवं 20 अप्रैल को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनके शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करने की संभावना है। साथ ही स्थानीय प्रशासनिक एवं सामाजिक प्रतिनिधियों से भी मुलाकात प्रस्तावित मानी जा रही है।
अमेरिका और भारत के बीच लगातार मजबूत हो रहे कूटनीतिक, व्यापारिक, रक्षा एवं सांस्कृतिक संबंधों के बीच यह यात्रा विशेष महत्व रखती है। राजदूत स्तर की ऐसी यात्राएं न केवल राजनयिक संबंधों को मजबूती देती हैं, बल्कि पर्यटन, निवेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसर भी खोलती हैं।
उदयपुर जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन शहर में अमेरिकी राजदूत की उपस्थिति से शहर की वैश्विक पहचान और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
राजदूत सर्जियो गोर का 20 अप्रैल को उदयपुर से दिल्ली लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है।




