सिटी पैलेस उदयपुर में विभिन्न देशों से पधारे राजदूतों का हुआ स्वागत उदयपुर, 18 अप्रैल 2026।
Ambassadors from Various Countries Welcomed at City Palace, Udaipur
सिटी पैलेस उदयपुर में विभिन्न देशों से पधारे राजदूतों का हुआ स्वागत

उदयपुर, 18 अप्रैल 2026।
सिटी पैलेस उदयपुर में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की गरिमामयी उपस्थिति में चार देशों से पधारे राजदूतों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अर्जेंटीना के राजदूत महामहिम मारियानों कॉसिनो, कोलंबिया के राजदूत महामहिम विक्टर एचेवेरी, इटली के राजदूत महामहिम एंटोनिया बार्टोली तथा पेरू के राजदूत महामहिम जेवियर पॉलिनिच उपस्थित रहे।
अतिथियों ने उदयपुर की ऐतिहासिक गरिमा, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक समृद्धि की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने सिटी पैलेस संग्रहालय को “इतिहास, सौंदर्य और विरासत का अद्भुत संगम” बताते हुए कहा कि यहाँ प्रत्येक क्षण अतीत की गौरवगाथा को सजीव रूप में अनुभव किया जा सकता है।
राजदूतों ने यह भी कहा कि इस अमूल्य विरासत का संरक्षण कर इसे भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह गौरव, साहस और परंपरा की अनुपम धरोहर है। ऐसे सार्थक संवाद न केवल वैश्विक सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि सिटी पैलेस संग्रहालय को इतिहास और वर्तमान के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में स्थापित करते हैं।
इस अवसर पर सिटी पैलेस परिसर में मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों एवं संग्रहालय की विशिष्टताओं से अतिथियों को अवगत कराया गया, जिससे उन्होंने मेवाड़ की समृद्ध परंपरा के प्रति गहरी सराहना व्यक्त की।




