जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन से हुआ भारी नुकसान, बचाव में जुटा प्रशासन
बीते दिन जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन की वजह से कई सारे मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन से हुआ भारी नुकसान, बचाव में जुटा प्रशासन जम्मू कश्मीर:
बीते दिन जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन की वजह से कई सारे मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के दर्जनों परिवारों के लोग बेघर हो चुके हैं।
हालांकि प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों तक राहत और बचाव के संसाधन पहुंचाए जा रहे हैं, अब तक 13 से अधिक परिवारों के लोगों के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है, प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों का मुआयना किया जा रहा है, इसके साथ ही भूस्खलन के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। भूस्खलन के कारण रामबन जिले के आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। जिला पुलिस, सीआरपीएफ, एसडीआरएफ और बचाव की टीमें लोगों को सुरक्षित निकालने में लगी हुई हैं।




