जनजातीय गौरव वर्ष: विद्यार्थियों का सौर वैद्यशाला शैक्षिक भ्रमण

उदयपुर में जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा के तहत विद्यार्थियों ने फतहसागर स्थित सौर वैद्यशाला का शैक्षिक भ्रमण किया, जहां वैज्ञानिकों ने सौर ऊर्जा तकनीक की जानकारी दी।

जनजातीय गौरव वर्ष: विद्यार्थियों का सौर वैद्यशाला शैक्षिक भ्रमण

जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा: विद्यार्थियों ने किया फतहसागर स्थित सौर वैद्यशाला का शैक्षिक भ्रमण

उदयपुर, 14 नवम्बर। जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा कार्यक्रमों के अंतर्गत बुधवार को फतहसागर झील के मध्य स्थित सौर वैद्यशाला में जनजाति विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह भ्रमण उपायुक्त टीएडी निरमा विश्नोई के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें मधुबन जनजाति छात्रावास एवं फतह स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञान एवं तकनीक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए विद्यार्थी 

 

संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवल रमानी की पहल पर आयोजित इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान, ऊर्जा संरक्षण और सौर प्रौद्योगिकी की आधुनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। बच्चों को यह अनूठा अवसर मिला कि वे सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों को न केवल करीब से देखें बल्कि उनके तकनीकी संचालन को भी समझ सकें।

वैज्ञानिकों ने समझाए सौर विकिरण मापन के आधुनिक तरीके

सौर वैद्यशाला के वरिष्ठ वैज्ञानिक शिबू मैथ्यू एवं उनकी वैज्ञानिकों की टीम ने विद्यार्थियों को वैद्यशाला में स्थापित अत्याधुनिक उपकरणों, सौर विकिरण मापन तकनीक और विभिन्न वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका वैज्ञानिकों ने सरल और रोचक तरीके से उत्तर दिया। टीम ने बताया कि किस प्रकार वैद्यशाला में सूर्य के विकिरण, ऊर्जा प्रवाह और उनके प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है। 

बच्चों में बढ़ी वैज्ञानिक सोच एवं ऊर्जा संरक्षण की समझ

विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा उपकरणों के लाइव प्रदर्शन को देखते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण, ऊर्जा संरक्षण और प्रकृति के संसाधनों के उपयोग के प्रति नई समझ विकसित की। बच्चों ने इस अनुभव को "बेहद रोचक, प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक" बताया।