उदयपुर में शिवसेना नेता कैप्टन अभिजीत अडसुल का भव्य स्वागत, संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन
18 जुलाई 2025 को शिवसेना नेता कैप्टन अभिजीत अडसुल के उदयपुर दौरे पर राज्य उप प्रमुख रविराज सोनी के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत समारोह।

शिवसेना (एकनाथ संभाजी शिंदे गुट) के राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र के विधायक कैप्टन अभिजीत अडसुल के दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के प्रथम दिन उनका भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान शिवसेना संगठन की ओर से उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत कर संगठन की एकजुटता और जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया।
स्वागत समारोह का नेतृत्व शिवसेना राजस्थान के राज्य उप प्रमुख रविराज सोनी ने किया, जिनकी अगुवाई में समस्त कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं, राजस्थानी पगड़ी, उपरना, एवं महाराणा प्रताप जी की तस्वीर भेंट कर अतिथि का सम्मान किया।
इस अवसर पर शिवसेना के संभाग, जिला, महानगर, युवा, सेवा, तहसील, मंडल व महिला मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
अशोक जैन, जगदीश प्रजापत, सुंदर नागदा, लक्ष्मणलाल मीणा, बाबूलाल सालवी, विक्रम सिंह बाघेला, तेजप्रकाश औदिच्य, दिनेश कुमार लिंजारा, भानु प्रताप सिंह कृष्णावत, विनोद खटीक, विजय पटेल, प्रवीण चौधरी, महितोष शर्मा, ललित सेन, कमल सनाढ्य, प्रवीण हंसवाला, राजकुमार सोनी, हरि सिंह सिसोदिया, विशाल सुवालका, प्रियंका सिंह, सिद्धिका सोनी, रानी भाटिया आदि।
कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि शिवसेना का राजस्थान संगठन मजबूत नेतृत्व, अनुशासित कार्यप्रणाली और लोकसेवा के मूल्यों से संचालित हो रहा है। इस भव्य आयोजन ने राजनीतिक क्षेत्र में संगठन की सक्रियता और बढ़ते प्रभाव को स्पष्ट किया।