परिहार वंश कुलदेवी श्री गाजण माता मुर्ती का गुगली (गोविंदगढ़) में गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत*
परिहार वंश कुलदेवी श्री गाजण माता मुर्ती का गुगली (गोविंदगढ़) में गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत*
*परिहार वंश कुलदेवी श्री गाजण माता मुर्ती का गुगली (गोविंदगढ़) में गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत*
*251 कलश के साथ निकली कलश यात्रा, दसविध स्नान के साथ यज्ञ का हुआ शुभारंभ*
तीन मई को होगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
राजसमंद ( राव दिलीप सिंह परिहार) जिले के आमेट उपखंड क्षैत्र के आईड़ाणा पंचायत मुख्यालय के राजस्व ठिकाना गुगली (गोविंदगढ़) में आज प्रातः गाजे बाजे के साथ मूर्ति स्वागत किया गया, स्वागत के दौरान महिला एवं पुरुष नाचते हुए मंदिर परिसर मूर्ति को ले जाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। चार दिवसीय यज्ञ के लिए ग्रामवासियों ने दसविधि स्नान किया गया। तथा कुण्ड बावड़ी से 251 महिलाओं व बालिकाओं सिर पर कलश लेकर कलशयात्रा निकाली गई।
चार दिवसीय यज्ञ शुभारंभ में प्रथम दिन जोध सिंह , राम सिंह , देवी सिंह , शंभू सिंह , हेमंत सिंह , गणपत सिंह , प्रेम सिंह , केसर सिंह , दिलीप सिंह , तेज सिंह, हरि सिंह , रोड सिंह , भगवान सिंह, फतेह सिंह , शक्ति सिंह , जगत सिंह , पर्वत सिंह , श्रवण सिंह , दिनेश सिंह , देवेंद्र सिंह , महावीर सिंह , सोहन सिंह , रूप सिंह, करण सिंह , गिरधारी सिंह , हरिओम सिंह , अरविंद सिंह आदि ने
जोड़े सहित भाग लिया। उक्त जानकारी मिडिया संयोजक अभय सिंह ने दी ।