आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश सचिव बनी कृपाली पूर्बिया कलाल*
Kripali Purbia Kalal has become the State Secretary of the All India Journalists Unity Association.
*आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश सचिव बनी कृपाली पूर्बिया कलाल*

*उदयपुर।* - आल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने कृपाली पूर्बिया कलाल को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह ने बताया कि कृपाली पूर्बिया कलाल की नियुक्ति संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि कृपाली पूर्बिया के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को लाभ होगा। कलाल ने अपनी नियुक्ति पर कहा, "मैं आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह और शीर्ष पदाधिकारियों का एवं चेतन जी ठठेरा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान एवं मदन चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान का धन्यवाद करती हूं। मैं संगठन के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करूंगी।" आल इंडिया पत्रकार एकता संघ पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के लिए काम करने वाला एक प्रमुख संगठन है।




