घर बैठे करें स्व-गणना, जनगणना 2027 में निभाएं अपनी भागीदारी”

Perform Self-Enumeration from Home; Play Your Part in Census 2027.

घर बैठे करें स्व-गणना, जनगणना 2027 में निभाएं अपनी भागीदारी”
1 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण का प्रथम चरण
???? उदयपुर, 30 अप्रैल।


भारत की आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत 1 मई से प्रारंभ होने जा रही मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की प्रक्रिया को लेकर जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना (Self Enumeration) के माध्यम से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
कलक्ट्रेट के मिनी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री अग्रवाल ने कहा कि जनगणना देश की एक व्यापक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिकों की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय जानकारी एकत्रित की जाती है। इन आंकड़ों के आधार पर सरकारें विकास योजनाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं रोजगार से जुड़ी नीतियां तैयार करती हैं।
उन्होंने कहा कि सही, पूर्ण और विश्वसनीय आंकड़े नीति निर्माण की आधारशिला होते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह सही जानकारी प्रदान करे।
???? दो चरणों में होगी प्रक्रिया
स्व-गणना अवधि: 1 मई से 15 मई 2026
फील्ड सर्वे (प्रगणक द्वारा): 16 मई से 14 जून 2026
???? पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना 2027
जिला कलक्टर ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल एवं तकनीक आधारित होगी।
डेटा संग्रह के लिए विशेष मोबाइल एप्लीकेशन (HLO App) का उपयोग
आमजन के लिए ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल (SE-Census) उपलब्ध
परिवार का मुखिया लगभग 15–20 मिनट में अपनी स्व-गणना पूरी कर सकता है और एक यूनिक आईडी प्राप्त करता है, जिसे बाद में प्रगणक को सत्यापन हेतु देना होगा।
???? 34 प्रश्नों के माध्यम से जुटेगी जानकारी
प्रथम चरण में मकान और परिवार से संबंधित कुल 34 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें
आवासीय सुविधाएं
परिवार की परिसंपत्तियां
बुनियादी सेवाएं
जैसी जानकारी शामिल होगी।
???? जिला परिषद में विशेष कैंप
एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि
1 मई को जिला परिषद सभागार में विशेष स्व-गणना कैंप आयोजित होगा
ब्लॉक स्तर पर भी कैंप लगाए जाएंगे
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी कर्मचारी पहले स्वयं की स्व-गणना करें, जिससे आमजन को प्रेरणा मिले।
⚠️ साइबर ठगी से सावधान रहें
जिला कलक्टर ने नागरिकों को चेतावनी दी कि
केवल अधिकृत पोर्टल का ही उपयोग करें
किसी भी फर्जी लिंक या कॉल से सावधान रहें
व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सतर्कता बरतें