What's Your Reaction?
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
जालोर
मारपीट के 5 आरोपियों को पुलिस ने 36 घंटे में किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट व गाली गलौच का वीडियो वायरल की सूचना मिलने पर श्री श्यामसिंह जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन पर तत्परता से उक्त व्यक्ति की पहचान कर वीडियो के बारे में जानकारी की गई और पीड़ित की पहचान कर सम्पर्क किया तो पीड़ित प्रार्थी श्री जितेन्द्र बामणिया नि. रामदेव कॉलोनी, जालोर ने बताया कि दिनांक 01.10.2021 को शाम के करीब 4 बजे कस्बा जालोर में मामाजी की उण में अपने साथी गुलाबसिंह रावणा राजपूत व नवीन चौहान, असरफ खां के साथ बैठा था इतने में गुलाबसिंह के दो दोस्त जितेन्द्रसिंह पुत्र जबरसिंह राव और नरपतसिंह पुत्र हिम्मतसिंह ने आकर गुलाबसिंह के साथ गाली गलोच की। जितेन्द्र द्वारा गाली गलोच करने से मना करने पर उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। फिर वहां से चले गये आधा घण्टा बाद जितेन्द्रसिंह पुत्र जबरसिंह, दिलीप वैष्णव पुत्र बद्रीदास, नरपतसिंह पुत्र हिम्मतसिंह, पिण्टू उर्फ जितु पुत्र लहराराम माली व हेमसिंह पांचो आये, आते ही प्रार्थी का रास्ता रोककर मुझे रोककर मारपीट कर जातिगत शब्दों से अपमानित किया व वीडियों बनाया। जिस पर मारपीट व अनुसूचित जाति अत्याचार के अन्तर्गत पुलिस थाना कोतवाली, जालोर में प्रकरण दर्ज कर घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉ. अनुकृति उज्जैनिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालोर को अनुसंधान सुपुर्द किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालोर द्वारा तत्परता से अनुसंधान कर प्रार्थी श्री जितेन्द्र बामणिया के निवास स्थान पहुंच प्रार्थी से विस्तृत अनुसंधान कर बयान लेखबद्ध किये व घटनास्थल निरीक्षण किया। प्रार्थी का चिकित्सालय, जालोर से मेडिकल मुआयना करवाया गया। चश्मदीद गवाहान से अनुसंधान कर घटना संबंधी प्रदर्शित वीडियो का विश्लेषण किया गया। लक्ष्मणसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपी 1. जितेन्द्रसिंह पुत्र जबरसिंह राव नि. राजेन्द्रनगर जालोर, 2. नरपतसिंह पुत्र हिम्मतसिंह रावणा राजपूत नि. राव कॉलोनी जालोर, 3. दिलीप वैष्णव पुत्र बद्रीदास संत नि. भीनमाल बाईपास रोड़ जालोर, 4. पिण्टू उर्फ जितु पुत्र लहराराम माली नि. धरड़ा पावटी जालोर, 5. हेमसिंह पुत्र रूपसिंह रावणा राजपूत नि. राजेन्द्रनगर जालोर के संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जाकर आज सुबह को प्रकरण में 36 घण्टों के भीतर 04 मुलजिमानों को जोधपुर से एवं 01 को जालोर से गिरफ्तार किया गया।
Newsrathmedia Oct 28, 2026 0 180
Newsrathmedia Sep 28, 2025 0 75
Newsrathmedia Aug 25, 2026 0 74
Newsrathmedia Oct 25, 2026 0 108
Newsrathmedia Oct 18, 2026 0 41
Newsrathmedia Sep 29, 2026 0 112
Newsrathmedia Sep 24, 2026 0 164