राजकीय पशु चिकित्सालय में घायल ऊँट का किया गया कुशल उपचार, अब स्वस्थ होकर वापस अपने मालिक के पास गया

उदयपुर के राजकीय बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय में घायल ऊँट का सफल इलाज कर उसे पुनः स्वस्थ जीवन प्रदान किया गया। जिले के पशुपालकों और प्रशासन की संयुक्त कोशिश से ऊँट की जान बचाई गई।

राजकीय पशु चिकित्सालय में घायल ऊँट का किया गया कुशल उपचार, अब स्वस्थ होकर वापस अपने मालिक के पास गया

उदयपुर, 30 जून:

राजकीय बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय उदयपुर में एक घायल ऊँट का सफल उपचार कर उसे नया जीवन दिया गया। डोडावली क्षेत्र निवासी केसुलाल पुत्र नारू गमेती के ऊँट को पहाड़ों पर चरते समय दुर्घटना का सामना करना पड़ा, जिससे उसके आगे के बायें पैर में फ्रेक्चर हो गया। पैर की चोट के कारण ऊँट चलने-फिरने में असमर्थ हो गया।

जिला प्रशासन को सूचना मिलने के बाद स्थानीय पशुप्रेमी अनुज दीक्षित एवं कपीश बल्ला ने इस मामले में सहायता प्रदान की। घायल ऊँट को ट्रैक्टर के माध्यम से राजकीय बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय उदयपुर लाया गया।

पशु चिकित्सालय के उपनिदेशक डॉ. सुरेश जैन ने बताया कि वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेन्द्र मेहता एवं डॉ. अनुपमा दीक्षित के निर्देशन में पशुधन निरीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार मेघवाल तथा परिचर बाबुलाल चौहान, जयसिंह सरदार, प्रशिक्षु पशुधन निरीक्षक शुभम शर्मा, संजय वर्मा, सुनील मेघवाल, तनुज शर्मा, लोकेश कुशवाहा, सुरज चौधरी और द्वारिकाधीश की टीम ने घायल ऊँट के पैर में फाइबर कास्टिंग द्वारा प्लास्टर बांधकर उपचार किया।

इस उपचार के बाद ऊँट पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है। पशु चिकित्सालय की टीम ने ऊँट मालिक केसुलाल को आवश्यक देखभाल और उपचार के संबंध में निर्देश दिए। अब ऊँट पुनः अपने स्वामी के पास लौट गया है।

इस कार्य में स्थानीय प्रशासन, पशु चिकित्सालय टीम और पशुपालकों के सहयोग ने घायल पशु को नया जीवन प्रदान किया है, जो पशु स्वास्थ्य सेवाओं की महत्ता को दर्शाता है।