सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में हर्षदित्य सिंह राणावत और अंशिका धाकड ने दर्ज किए शानदार कीर्तिमान
उदयपुर की तैराकी प्रतिभाएं हर्षदित्य सिंह राणावत और अंशिका धाकड ने सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में कई स्वर्ण पदक और नए रिकॉर्ड बनाकर जिले का नाम रोशन किया।

उदयपुर में आयोजित सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में हर्षदित्य सिंह राणावत और अंशिका धाकड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया है। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल के अनुसार, हर्षदित्य ने 100 मीटर और 200 मीटर फ्री स्टाइल में रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा 100 मीटर बैकस्टॉक, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले और 4x50 फ्री रिले में भी उन्होंने नए कीर्तिमान स्थापित किए। 2023 से 2025 तक हर्षदित्य ने कुल 12 नए रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने 2024 में राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में भी दो रजत पदक प्राप्त किए।
बालिका वर्ग की अंशिका धाकड ने 100, 200 और 400 मीटर फ्री स्टाइल में तीन स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में दो स्वर्ण पदक के साथ कुल पांच स्वर्ण पदक हासिल किए। उन्होंने 2023 से 2025 तक 15 स्वर्ण पदक और 13 नए रिकॉर्ड बनाए हैं, जो कि सब जूनियर बालिका वर्ग में एक ऐतिहासिक प्रदर्शन माना जाता है।
तैराकी प्रशिक्षक डॉ. महेश पालीवाल, हर्षदित्य और अंशिका को खेलगांव तरणताल के प्रशिक्षकों ने बधाई दी है। यह दोनों खिलाड़ी उदयपुर की तैराकी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं।