आमेट में गौ सेवा हेतु सहस्त्रधारा महारूद्र अभिषेक, 21 जोड़ों के साथ सम्पन्न हुआ धार्मिक आयोजन
राजस्थान गो सेवा समिति राजसमंद के तत्वावधान में आमेट के आड़ावाड़ा आश्रम स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा महारूद्र अभिषेक सम्पन्न हुआ। 11 पंडितों के संगीतमय मंत्रोच्चार में 21 जोड़ों के साथ धार्मिक आयोजन में अनेक संत और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आमेट, राजस्थान:
राजस्थान गो सेवा समिति, जिला राजसमंद के तत्वावधान में आमेट के खाखरमाला ग्राम पंचायत स्थित आड़ावाड़ा आश्रम के प्राचीन पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में भव्य सहस्त्रधारा महारूद्र अभिषेक का आयोजन किया गया। यह पावन अनुष्ठान गो माता की सेवा और शिव भक्ति को समर्पित रहा, जिसमें 21 जोड़ों ने भाग लिया।
इस आयोजन का नेतृत्व आचार्य पंडित पुष्कर राज पारीक के सानिध्य में किया गया, जिसमें 11 विद्वान पंडितों द्वारा संगीतमय मंत्रोच्चार के साथ सहस्त्रधारा महारूद्र अभिषेक सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित संत महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से महामण्डलेश्वर सीतारामदास महाराज (झड़ोल), महंत हरिदासजी महाराज (आड़ावाड़ा आश्रम), बालकपुरीजी महाराज (टेगी आश्रम), एवं अवधूत शरण महाराज (गरुड़ शिखर आश्रम, राज्यावास) शामिल रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में राजस्थान गऊ सेवा समिति राजसमंद के जिला अध्यक्ष जेठु सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि भगवान बंध, उपाध्यक्ष मनोज पारीक, गौ सांसद कन्हैया लाल गर्ग, जिला कार्यक्रम व्यवस्थापक मनोहर सिंह पंवार, पन्ना लाल प्रजापत, विजय कुमार शर्मा, माधव सिंह पंवार, और शाहिद सहित अनेक गौसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
अंत में गौ वर्ती महा प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्तों, शिव भक्तों एवं ग्रामीण श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन को दिव्य रूप प्रदान किया।