।अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने छगनलाल सारस्वत को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Akhil Bharatiya Hindu Mahasabha entrusts major responsibility to Chhaganlal Saraswat.

।अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने छगनलाल सारस्वत को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

सारस्वत जिला धर्माचार्य प्रमुख नियुक्त

कगाऊ, बाड़मेर। अखिल भारतीय हिंदू महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया एवं प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संगठन ने कगाऊ निवासी छगनलाल सारस्वत पुत्र रामूराम सारस्वत को बाड़मेर जिला धर्माचार्य प्रमुख के पद पर नियुक्त किया।

नवनियुक्त जिला धर्माचार्य प्रमुख छगनलाल सारस्वत ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीति और नियमों का पालन करते हुए धर्म एवं समाज के प्रति समर्पित भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

छगनलाल सारस्वत की नियुक्ति पर धर्माराम लेगा सहित संगठन के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।