केंद्रीय कारागृह व महिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं की समीक्षा

उदयपुर में केंद्रीय कारागृह एवं महिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। एडीजे कुलदीप शर्मा ने बंदियों की निःशुल्क विधिक सहायता, चिकित्सा, भोजन व अन्य सुविधाओं की समीक्षा की।

केंद्रीय कारागृह व महिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं की समीक्षा

केंद्रीय कारागृह व महिला जेल का साप्ताहिक निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं की ली गई जानकारी

उदयपुर, 2 फरवरी।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशानुसार सोमवार को केंद्रीय कारागृह एवं महिला जेल, उदयपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) श्री कुलदीप शर्मा द्वारा किए गए इस निरीक्षण के दौरान कारागृह में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय बंदियों से निःशुल्क विधिक सहायता, अपील प्रक्रिया, चिकित्सा सुविधा, भोजन व नाश्ता, परिजनों से मुलाकात, एसटीडी सुविधा सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली गई। 

एडीजे शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बंदियों की अपील एवं निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही बंदियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया।

निरीक्षण के दौरान बंदियों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, नालसा पोर्टल, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना, लीगल एड क्लिनिक सहित अन्य विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि वे अपने कानूनी अधिकारों का प्रभावी रूप से उपयोग कर सकें।

इस अवसर पर केंद्रीय कारागृह अधीक्षक श्री राजपाल सिंह भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कारागृह की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए बंदियों के अधिकारों एवं मानवीय सुविधाओं के संरक्षण पर विशेष बल दिया गया।